भीषण ठंड में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, जम्मू के कठुआ में आग लगने से बड़ा हादसा

Kathua Fire News: जम्मू के कठुआ में बुधवार सुबह एक घर में आग लग गई। इससे 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि 3 लोग बेसुध हो गए। जानकारी के अनुसार घर में कुल 9 लोग सो रहे थे।

Kathua Fire News

Kathua Fire News

Kathua Fire Accident: जम्मू के कठुआ में बुधवार सुबह एक घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घर में 9 लोग सो रहे थे, जिसमें 6 की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 3 लोग बेसुध हो गए। घटना कठुआ के शिवानगर की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मदद के लिए आगे आए एक पड़ोसी के भी बेहोश होने की जानकारी सामने आई है। बेसुध लोगों का कठुआ के जीएमसी में इलाज चल रहा है। घर में आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगने से गंगा भगत 17 साल, दानिश भगत 15 साल, अवतार कृष्ण 81 साल, बरखा रैना 25 साल, ताकाश रैना 3 साल, अद्विक रैना 4 साल की मौत हो गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायरकर्मी पहुंच गए हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ