Rajasthan Phone Tapping Case: पूर्व OSD लोकेश शर्मा बने सरकारी गवाह, क्या बढ़ेंगी अशोक गहलोत की मुश्किलें?

Rajasthan Phone Tapping Case: सरकारी गवाह बनने के बाद लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि किसी और के किए का दोष क्यों ढोया जाए? अब असल किरदारों से नक़ाब उतारा जाए।

Phone Tapping Case Lokesh Sharma Ashok Gehlot Patiala House Court

अशोक गहलोत और लोकेश शर्मा की फाइल फोटो

विज्ञापन

Rajasthan Phone Tapping Case: राजस्थान फोन टैपिंग केस में सोमवार को नया मोड़ आ गया। इस ममाले में राजस्थान सरकार में पूर्व OSD लोकेश शर्मा सरकारी गवाह बन गए हैं। बता दें बीते 25 नवंबर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को गिरफ़्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने उन्हें बाहरी दिल्ली के इलाके से पकड़ा था।

जानकारी के अनुसार लोकेश शर्मा ने सरकारी गवाह बनने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। साल 2020 में फोन टैपिंग केस सामने आया था। इस मामले में तत्तकालीन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली पुलिस को शिकायत की थी। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया था कि उनके फोन रिकॉर्ड किए जा रहे हैं, इस मामले की एफआईआर में लोकेश शर्मा का नाम था।

विज्ञापन

अग्रिम जमानत पर हैं लोकेश शर्मा

बता दें फिलहाल लोकेश शर्मा इस मामले में अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं। सरकारी गवाह बनने के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीते चार साल से इस मामले की जांच चल रही है। लोकेश शर्मा इस केस की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, अब उनके सरकारी गवाह बनने पर इस मामले की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है। राजनीतिक गलियारों में तो यहां तक चर्चा है कि इस मामले में अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत से भी जांच एजेंसियां पूछताछ कर कर सकती हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हुआ था ऑडियो वायरल

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर इस केस की एक ऑडियो भी वायरल हुई थी। जिसमें कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने दावा किया गया था। इस मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा था। जबकि केंद्रीय मंत्री ने अवैध रूप से अपना फोन टैप करने का आरोप लगाया था, जिसकी जांच चल रही है। सरकारी गवाह बनने के बाद लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि किसी और के किये का दोष क्यों ढोया जाए…अब असल किरदारों से नक़ाब उतारा जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ