उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में सोमवार को एक कार बेकाबू होकर पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाघपुरा के सेलाणा गांव में पुलिया से गुजरते वक्त यह हादसा हुआ।
तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा
दरअसल, पिता की तबीयत खराब होने पर पत्नी और बेटा कार से उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल इलाज के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिया पर सामने से एक कार तेज रफ्तार से आ रही थी और अपने बचाव के चक्कर में शैलेश कोठारी की कार बेकाबू होकर नाले में गिर गई। नाले में पानी बहुत गहरा था ऐसे में कार का ज्यादातर हिस्सा डूब गया। दुर्घटना में महेंद्र सिंह (61) और मंजू देवी (52) की मौके पर ही मौत हो गई। महेन्द्र सिंह की बाघपुरा में किराने की दुकान है तथा बेटा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।
यह भी पढ़ें-खराब हुई कार सूखी नदी में छोड़ी, सुबह लेने आया तो पानी में बहती मिली, हाल देख माथा पकड़ा
बेटे को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया
इस हादसे पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर वे तुरंत बचाव के लिए पानी में उतरे लेकिन तब तक दंपति पानी में डूबने के कारण दम तोड़ चुके थे। बेटे को ग्रामीणों ने कार के कांच को तोड़कर बड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। फिर तुरंत उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर बाघपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
1 day agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
3 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
4 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
5 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
5 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
8 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
10 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines