Udaipur: उबेश्वर महादेव के जंगलों में मिला युवक-युवती का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
Edited By Nirmal Pareek

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Edited By Nirmal Pareek

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर से इस वक्त की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले के उबेश्वर महादेव के जंगलों में युवक-युवती का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर गोगुंदा थाना पुलिस और आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गए है। इसके अलावा एफएसएल की टीम भी मौके साक्ष्य से जुटा रही है।
वहीं, पुलिस द्वारा सभी एंगल से जांच की जा रही है। पृथमदृष्ट्या घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस इस मामले की ये भी तफ्तीश कर रही है कि ये हत्या हुई है या आत्महत्या।
पुलिस के मुताबिक गोगुंदा क्षेत्र के उबेश्वरजी महादेव के जंगलों में दोनों शव नग्न अवस्था में मिले हैं। युवक का गुप्तांग भी कटा हुआ मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के साथ ही मौके पर गोगुंदा और नाई थाना पुलिस की टीमें भी मौजूद हैं।
इस पूरे मामले को लेकर उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक या दो दिन पुराना है। घटना के बारे में पुख्ता जानकारी जान पूरी होने के बाद ही दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: