Udaipur City Rajasthan Election Result 2023 LIVE: INC सबसे आगे

Rajasthan Kishangarh Election Result 2023 LIVE News Updates: उदयपुर शहर विधानसभा सीट से पिछले दो विधानसभा चुनाव जीत चुके भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया राज्यपाल बनने के चलते इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं।

उदयपुर शहर

LIVE Udaipur City Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Assembly Elections Result 2023 News Updates: उदयपुर शहर विधानसभा सीट के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। भाजपा ने इस सीट पर इस बार ताराचंद जैन को उतारा है वहीं कांग्रेस की ओर से गौरव वल्लभ मैदान में हैं। लगातार वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में अबतक कांग्रेस के Prof. Gourav Vallabh आगे चल रहे हैं और IND के Arjun Upadhyay पीछे चल रहे हैं।

विज्ञापन

2018 के चुनाव में भाजपा को मिली थी जीत

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के गुलाब चंद कटारिया ने जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस की गिरिजा व्यास रही थीं।

विज्ञापन

तब कटारिया को 74,808 वोट मिले थे जबकि गिरिजा व्यास के खाते में 65,353 वोट आए थे। कटारिया ने 9307 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

2018 के चुनाव में इस सीट पर कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या दो लाख 35 हजार 592 थी। इनमें से एक लाख 56 हजार 620 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। यहां कुल मतदान 66.50 प्रतिशत रहा था।

विज्ञापन

2013 में भी भाजपा के नाम गई थी यह सीट

बता दें कि 2013 के चुनाव में भी कटारिया ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। तब कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली दूसरे स्थान पर रहे थे जिनके खाते में 53,838 वोट आए थे।

क्षेत्रीय पार्टियां कर सकती हैं कुछ फेरबदल

बता दें कि गुलाब चंद कटारिया के राज्यपाल बनने के बाद से यह सीट खाली है। इसी वजह से भाजपा ने यहां नए उम्मीदवार को उतारा है। माना जा रहा है कि इस सीट पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा लेकिन क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवार इस सीट का गणित बदल भी सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ