हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Hindi News: उदयपुर में 7 आरोपियों ने किया 12 साल की बच्ची के साथ ये घिनौना काम, जानें पूरी खबर

विज्ञापन
काल्पनिक तस्वीर।

Rajasthan Hindi News: राजस्थान में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला राजसमंद का है। यहां 12 साल की मासूम बच्ची से 7 आरोपी 5 दिन गैंगरेप करते रहे। पुलिस ने मंगलवार शाम को 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी उदयपुर के ही रहने वाले है। मासूम उदयपुर बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिली।

और पढ़िए –Gurdaspur News: BSF ने गुरदासपुर में बरामद किया हथियारों का जखीरा, चाइना मेड 4 पिस्टल और गोलियां बरामद

पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ

उदयपुर पुलिस ने मंगलवार शाम को 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों में एक रोडवेज बस का कंडक्टर भी है। वही एक आरोपी को अपहरण के मामले गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पीड़िता के पिता ने केलवाड़ा थाने में 5 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को उनकी बच्ची घर से बाहर निकली थी। लेकिन वह शाम तक नहीं लौटी तो पिता थाने पहुंचे। इधर, पुलिस ने तलाश शुरू की तो 10 जनवरी को बच्ची बदहवास हालत में मिली। जब बच्ची से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है।

और पढ़िए –Video: युवक बंद कर रहा था दुकान, बदमाश आए और पैर में गोली मारकर लूट ले गए

विज्ञापन

5 दिन तक करते रहे गैंगरेप

पीड़िता के अनुसार 4 जनवरी को वह अपने परिचित से मिलने उपयपुर पहुंची थी। यहां एक ऑटो ड्राइवर उसे बहला-फुसलाकर धर्मशाला ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। लगातार 2 दिन तक अलग-अलग व्यक्ति उसके साथ रेप करते रहे। जब वह धर्मशाला से बाहर निकली तो कुछ आरोपी उसे लेकर मावली चले गए, वहां भी उसके साथ रेप किया।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola