हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के 7 आरोपियों को NIA कोर्ट ने 2 जनवरी तक भेजा जेल

Gogamedi murder case NIA presented 8 accused in court: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में सात आरोपियों को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया था। जिन्हें कोर्ट ने 2 जनवरी तक जेल में भेज दिया है।

विज्ञापन

(केजे श्रीवत्सन)

Gogamedi murder case NIA presented 8 accused in court: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में एनआईए ने सात आरोपियों को एनआईए कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने सातों आरोपियों को 2 जनवरी तक जेल भेज दिया है। गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में आठ लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस और एनआईए जांच कर रही है। कोर्ट में कार्रवाई के दौरान कमांडोज और पुलिस की भारी सुरक्षा तैनात की गई थी।

बता दें कि गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच एनआईए कर रही है। इस मामले में नितिन फौजी, रामवीर जाट, सुमित, राहुल, भवानी उर्फ रोनी,उधम सिंह और रोहित राठौर को कोर्ट में पेश किया गया था। एनआईए ने पीएचक्यू और कमिश्नरेट से जांच में मदद मांगी थी।

5 दिसंबर को हुई थी हत्या

बता दें कि पांच दिसबंर को राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर पर गोलियों से हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की। गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच शुरू में पुलिस कर रही थी, बाद में एनआईए ने जांच अपने हाथ में ली।

रोहित गोदारा ने ली थी सुखदेव सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा ली थी। रोहित गोदारा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जाता है। उसने सिखदेव सिंह गोगामेड़ी पर उनके दुश्मनों का सहयोग करने का आरोप लगाया था। गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए उसने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि भाइयों हमने गोगामेड़ी की हत्या कर दी है। हम इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं, वह हमारे दुश्मनों का सहयोग करते थे और उन्हें मजबूत करते थे। गोदारा ने अपने दुश्मनों को भी धमकी दी थी अगर कोई उनके आड़े आता है तो वह अपने दरवाजे पर अर्थी तैयार कर रख ले और जल्द उनसे मुलाकात होगी। बता दें कि पुलिस ने गोदारा को पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। अभी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ये भी पढे़ं: Ajmer Road Accident: सड़क पर चलते हुए आग का गोला बनी कार, 3 लोग जिंदा जले

ये भी पढे़ं: Sikar Road Accident: सीकर में स्कूल बस से भिड़ीं कार, 5 की मौत, 2 घायल

ये भी पढे़ं: फिर याद आई निर्भया! चलती बस में दलित महिला से गैंगरेप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें