Ajmer Road Accident: सड़क पर चलते हुए आग का गोला बनी कार, 3 लोग जिंदा जले, दो की हालत गंभीर

Ajmer Road Accident: अजमेर में डिवाइडर से टकराने के बाद एक तेज रफ्तार कार में आग लगने से 3 लोग जिंदा जल गए, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

Ajmer Road Accident, rajasthan car Accident, Road Accident, Ajmer news, rajasthan news, Burning car

Ajmer Road Accident: राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, यहां डिवाइडर से टकराने के बाद एक तेज रफ्तार कार में आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे।

विज्ञापन

यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे लोहागल रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई। कार में आग लगने के बाद जलने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल लेकर जाया गया। इस दौरान रास्ते में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायलों का इलाज जारी है तथा दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

अजमेर से लौट रहे थे सभी

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतापनगर के रहने वाला कृष्ण अपने दोस्त उमेश व तीन अन्य लोगों के साथ रिट्ज कार से पुष्कर गया था। इस दौरान पुष्कर से लौटते वक्त अजमेर में लोहागल रोड पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह विपरीत दिशा में मुड़ गई और उसमें आग लग गई। वहीं, गाड़ी में आग लगने के कारण टायर फट गया। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जलती हुई कार के शीशे को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे को लेकर क्रिश्चियनगंज थाना प्रभारी रवींद्र सिंह खींची ने बताया कि मृतकों की पहचान सोहेल खान, जय सांखला, शक्ति सिंह के रूप में की गई है। हादसे में कबीर सिंह और जय सांखला कार में ही जिंदा जल गए, जबकि सोहेल खान ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, झुलसे दोनों लोग कृष्ण मुरारी और गुर्जर धरती का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। हालांकि, अभी तक गाड़ी में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जांच जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ