Sirohi: जिला प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी ने बिपरजाॅय को लेकर की समीक्षा बैठक, बोले- विद्युत आपूर्ति बहाल करें

Sirohi, Mahendra Chouhaary

Sirohi: उप मुख्य सचेतक एवं सिरोही जिला प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी ने सोमवार को सिरोही के सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर बिपरजॉय चक्रवात के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं के समाधान के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

किसानों को दिलाएं मुआवजा

प्रभारी मंत्री ने कई ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति नहीं होने की समस्या को महत्वपूर्ण मानते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही अतिरिक्त दलों का गठन कर जिले के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि चक्रवात के कारण फसलों में यदि कोई नुकसान हुआ है तो सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर शीघ्र ही किसानो को मुआवजा दिलाएं। उन्होंने जिले में हुई पशु हानि पर मुआवजा दिलाने की बात कही। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर उन्हें तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए।

https://twitter.com/Mahendranawa/status/1670826791781699584?cxt=HHwWgMDU1auH_K8uAAAA

जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल ने चक्रवात से उत्पन्न समस्याओं के बारे में मंत्री को अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ