बीच रास्ते DTO की बोलेरो हुई बंद, खुद धक्का मारते दिखे अफसर; राजस्थान से वीडियो आया सामने

राजसमंद कलेक्ट्रेट में एक अजीब ही नजारा सामने आया, जिसमें राजसमंद परिवहन विभाग की बोलेरो कार अचानक बंद हो गई। गाड़ी को साइड में लगाने के लिए धक्का मारना पड़ा। क्या है पूरा मामला, पढ़ें देवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट…

Rajsamand News (1)

राजसमंद कलेक्ट्रेट में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला है। दरअसल, राजसमंद परिवहन विभाग की बोलेरो कार अचानक बंद हो गई। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए लोगों को धक्का मारना पड़ा। गाड़ी की हालत इतनी खस्ता है कि सब जगह जंग लग चुकी है। इसके अलावा गाड़ी को मरम्मत की सख्त जरूरत है। राजसमंद डीटीओ की इस सरकारी गाड़ी की हालत देखकर लोग भी हैरान हैं।

विज्ञापन

उनके मुताबिक, आखिर ऐसी जर्जर गाड़ी का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। गाड़ी को धक्का मारकर साइड में खड़ा करना पड़ रहा है। अब इस मामले के बाद सरकारी वाहनों के रखरखाव पर सवालिया निशान लगा दिया है। यह घटना दिखाती है कि सरकारी महकमों में गाड़ियों की मेंटेनेंस को कितनी गंभीरता से लिया जाता है।

विज्ञापन

गाड़ी की कैसी थी हालत ?

बता दें, इस घटना ने बता दिया कि राजसमंद डीटीओ की कलेक्ट्रेट में खराब हुई गाड़ी की बॉडी में भी जंग लग चुकी है। लोगों के मुताबिक, राजसमंद परिवहन विभाग की गाड़ी को डेंटिंग-पेंटिंग और मरम्मत की बहुत जरूरत है। ऐसे में लोगों ने धक्का मार कर गाड़ी को एक साइड में खड़ा करवाया। यह पूरा मामला एक शख्स ने कमरे में कैद कर लिया है। इससे ये पता चलते है कि सरकारी विभाग गाड़ियों की मेंटेनेंस को कितनी गंभीरता से लेते हैं या नहीं लेते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ