Rajasthan weather Update: गर्मी के बाद प्रदेश में बिजली का कहर, जयपुर से लेकर भरतपुर तक बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, Monsoon Update

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में लू और गर्मी से परेशान लोगों को पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण राहत मिली है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई शहरों के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं बुधवार शाम को धौलपुर में आंधी के बाद आई बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई और 4 युवक झुलस गए।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता राधेश्याम ने बताया कि आज 18 मई को जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद 19 से 21 मई के दौरान अधिकांश भागों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

धौलपुर में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ के भोपालसागर में 32मिमी, जयपुर के बस्सी में 25मिमी, भीलवाड़ा में 9.6मिमी, चित्तौड़गढ़ में 1.4 मिमी, करौली में 31.5 मिमी, धौलपुर में 3.5मिमी, पिलानी में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं उधर धौलपुर में बुधवार को आई आंधी के बाद बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। इस दौरान 3 युवक भी झुलस गए।

विज्ञापन

इन जिलों में ऐसा रहा तापमान

वहीं प्रदेश में बुधवार को श्रीगंगानगर में 43.2 डिग्री सेल्सियस, टोंक, चूरू और कोटा में 43 डिग्री, धौलपुर में 42.3 डिग्री, हनुमानगढ़ में 42.2 डिग्री सेल्सियस, सवाईमाधोपुर में 42 डिग्री सेल्सियस वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 42 डिग्री के बीच रहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ