राजस्थान में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा, होली से पहले हीटवेव का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में होली से पहले मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सोमवार को बाड़मेर प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा।

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में होली से पहले गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने कई इलाकों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने आज बाड़मेर और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40-41 के डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है। रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बारां में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चूरू में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, जोधपुर में 37.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.5 डिग्री, जैसलमेर में 37.4 डिग्री, नागौर में 36.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 37.7 डिग्री, जालोर में 38.4 डिग्री, सिरेाही में 36.4 डिग्री, अजमेर में 35.2 डिग्री और सीकर में 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जानें कितना रहा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री, कोटा में 17.6 डिग्री, बाड़मेर में 20.8 डिग्री, जोधपुर में 17.6 डिग्री, चूरू में 16.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 16.2 डिग्री, बीकानेर में 18.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों में बारिश की संभावना

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 13 मार्च से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 15 मार्च तक उत्तर पश्चिमी और उत्तरी भागों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 14 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर के बाद मेघगर्जना के साथ-साथ कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ