UP Weather Update: यूपी में होली पर 'बरसेंगे बदरा'... 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD अपडेट

UP Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए 11, 12, 13,14 और 15 मार्च के लिए अपडेट दिया है। इस दौरान कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। जानिए राज्य में आज मौसम कैसा रहेगा।

UP Weather Update
विज्ञापन

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम एकदम साफ बना हुआ है। हालांकि, रात में अभी भी हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। वहीं, दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने 11 मार्च को लखनऊ नोएडा और गाजियाबाद के अलावा कई जिलों के लिए अपडेट दिया है। जिनमें ज्यादातर जगह पर मौसम साफ ही रहने की संभावना है। इसके अलावा, तेज धूप से दिन में तापमान बढ़ सकता है। कुछ जिलों में 11 और 12 मार्च को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने होली के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आज प्रदेश में कैसा मौसम रहेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

देशभर में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, कई राज्यों में बारिश भी हो रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में लगातार पारा चढ़ता जा रहा है। दिन में ज्यादा गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ ही रहेगा। वहीं, कुछ जिलों में दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। आज के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यूपी के कई हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज दिन का अधिकतम तापमान 32 से पार जाने की संभावना है।

विज्ञापन

होली पर होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 मार्च को भी पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा, तेज हवाओं को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। मौसम विभाग ने 15 मार्च को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार का तापमान मंगलवार को भी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ