Rajasthan Weather Update: माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन जमीं बर्फ, अगले 15 दिन तक मौसम बना रहेगा शुष्क
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update
Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update: प्रदेश में 15 फरवरी तक लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिलगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 15 दिनों तक सुबह-शाम तेज सर्दी का अनुमान जताया है। इस दौरान दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग की मानें तो जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (Rajasthan Weather Update) रह सकता है। वहीं, उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फरवरी के बीच में कई शहरोें में तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है।
वहीं, दूसरी तरफ माउंट आबू में न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन माइनस में रहा। (Rajasthan Weather Update) आबू के बाद फतेहपुर दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। चूरू में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 पर पहुंच गया। करौली और भीलवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।
वहीं, दूसरी तरफ अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। चूरू, उदयपुर, जैसलमेर, फतेहपुर में तापमान कल की तुलना में आज 1 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। वहीं, इसके बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा और पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। इसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिल जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: