Rajasthan Weather: बीकानेर, गंगानगर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Alert, Heavy Rain In Bikaner

Rajasthan Weather: राजस्थान में इस बार मानसून से जबरदस्त बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश पूर्वी और पश्चिमी भागों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश बीकानेर और गंगानगर में रिकाॅर्ड की गई। इन जिलों में 8 इंच से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। अत्यधिक बारिश का असर बीसलपुर बांध के गेज पर देखने को मिल रहा है। बांध का गेज पिछले 24 घंटों में 6 सेमी. तक बढ़ गया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर में हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं जालोर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, अजमेर, जोधपुर, नागौर,बीकानेर में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

विज्ञापन

बुधवार को इन जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में बीकानेर में 8 इंच से ज्यादा से बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं जयपुर में भी सड़कें दरियां बन गई। कई जिलों में भारी बारिश के कारण आम जन जीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो अजमेर में 15.4 मिमी, भीलवाड़ा में 10 मिमी, वनस्थली में 4 मिमी, पिलानी में 41.6 मिमी, सीकर में 4 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 21.9 मिमी, अंता बारां में 11 मिमी, सिरोही में 42.5 मिमी, करौली में 15.5 मिमी, बीकानेर में 39.4 मिमी, गंगानगर में 65.4 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।

बारिश के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम

बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव बीकानेर में देखने को मिला। बारिश के कारण कई कालाॅनियों में पानी भर गया। बाजारों में दुकानों के बाहर रखा सामान पानी में तैरता नजर आया। शाहपुरा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर पानी भर जाने के कारण भारी जाम लग गया। झुंझुनूं के खेतड़ी में जबरदस्त बारिश हुई। मध्य राजस्थान में भारी बारिश के कारण बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में बांध का गेज 6 सेमी. बढ़ गया। बारिश के कारण प्रदेश की कई नदियां भी उफान पर हैं। त्रिवेणी नदी भी 3 मीटर उपर बह रही है।

विज्ञापन

मानसून मीटर

मानसून में अब तक प्रदेश में 333 मिमी. औसत बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो जालोर, पाली, सिरेाही औ र राजसमंद ऐसे जिले हैं जहां अब तक 500 मिमी. से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ