Rajasthan: राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त हुईं राखी गौतम, बोलीं- 'महिलाओं की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता'

Rajasthan News, Rakhi Gautam Appoint Women President in congress

Rajasthan: राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसको लेकर दोनों पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस आलाकमान ने सोमवार को बड़ा फेरबदल करते हुए राखी गौतम को प्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बना दिया है। इसके अलावा पार्टी ने आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में नई प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की है। वहीं राखी गौतम ने उनकी नियुक्ति को लेकर आलाकमान का धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

मेरे जैसे कार्यकर्ता को पद मिलना अच्छा संकेत

नियुक्ति के बाद न्यूज 24 से एक्सलूसिव बातचीत में राखी ने कहा कि मेरे जैसे कार्यकर्ता को पद मिलना अच्छा संकेत हैं। महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में राखी कोटा दक्षिण से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी थी। उन्हें बीजेपी के संदीप शर्मा ने हराया था। हालांकि चुनाव में राखी को 75 हजार से अधिक वोट प्राप्त हुए थे। राखी इससे पहले भी कई पदों पर रह चुकी हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें प्रदेश महासचिव भी बनाया गया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/INCRajasthan/status/1683470359537020929

बता दें कि बीजेपी के ब्राह्मण चेहरे को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के बाद कांग्रेस ने राखी गौतम को नियुक्त किया है। पूरे प्रदेश में ब्राह्मणों के वोट बैंक को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है। इससे पहले रेहाना रियाज पार्टी की अध्यक्ष थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ