Rajasthan Politics: बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया रविवार को दौसा में थे। जहां उन्हाेंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि नहीं सहेगा राजस्थान का नारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ दिया है। पेपरलीक, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, खनन माफिया व बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेश की जनता मुखर हो चुकी है। हमारी पार्टी ने जनता की आवाज को नारे का रूप दिया है। पिछले साढ़े चार साल के शासनकाल में प्रदेश की जनता का हाल बेहाल हो चुका है। हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है।
कांग्रेस की गलतफहमी चुनाव आते-आते दूर हो जाएगी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को लगता है कि उनकी सरकार रिपीट होगी, लेकिन मुझे लगता है कि इस बार कांग्रेस की सरकार परमानेंट डिलीट होगी। पूनिया ने आगे कहा कि सीएम को उन्हीं के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में आइना दिखा दिया कि राज्य की कानून व्यवस्था कितनी बदतर है और सीएम देश दुनिया की पंचायती करते हैं। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस विधायक भरत सिंह और रामनारायण मीणा के विधानसभा में दिए बयानों से साफ होता है कि कांग्रेस की गलतफहमी चुनाव आते-आते दूर हो जाएगी।
हमारा उद्देश्य कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना
सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में रोज 17 बलात्कार व 7 हत्याएं क्यों होती हैं? कांग्रेस की महिला विधायक ने तो यहां तक कह दिया कि वे सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में राज्य के मुद्दों से बचने के लिए सीएम दूसरे राज्यों के मुद्दों की बात करते हैं। राजस्थान के सीएम बताए कि प्रदेश में महिला अपराध के 10 लाख से अधिक मुकदमें क्यों दर्ज हुए।
विधानसभा चुनाव में सीएम फेस को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में किसी पद के लिए दौड़ व होड़ नहीं है। कार्यकर्ताओं को पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है वह उसके लिए काम करता है। हमारा उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर करना है। क्योंकि डबल इंजन की सरकार ही प्रदेश का विकास कर सकती है।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines