Rajasthan Politics: महिला मोर्चा आज कांग्रेस विधायकों के घर बजाएगा थाली, प्रदेश में लचर कानून-व्यवस्था को लेकर करेंगी प्रदर्शन

Rajasthan Politics, BJP Mahila Morcha Protest at Congress Mla house

Rajasthan Politics: बीजेपी महिला मोर्चा आज नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत बुधवार को कांग्रेसी विधायकों के घरों पर थाली बजाकर प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता महिला अत्याचार व कानून व्यवस्था को लेकर यह प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन

प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने बताया कि गहलोत राज में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। सड़क से लेकर स्कूल, काॅलेज और कार्यस्थल पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बता दें कि राजस्थान में बीजेपी इन दिनों नहीं सहेगा राजस्थान अभियान चला रही है। जिसके तहत प्रदेश के सभी मोर्चा को सक्रिय कर अलग टास्क दिया गया है।

विज्ञापन

युवा मोर्चा निकालेगा बाइक रैली

इसी क्रम में महिला मोर्चा को विधायकों के घरों पर थाली प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी मिली हैं। इस प्रदर्शन के बाद हम शक्ति केंद्र व मंडल स्तर पर जनसंपर्क करके आमजन को 1 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन को लेकर आह्वान करेगी। वहीं कल यानि गुरुवार को प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में बीजेपी युवा मोर्चा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन करेगा। इस रैली में विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि हम मोटरसाइकिल रैली कर युवाओं को जागरूक करेंगे।

चेची ने कहा कि यह सरकार युवाओं के सपनों पर कुठराघात कर रही हैं। प्रदेश में हर दिन पेपरलीक हो रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर हैं ऐसे में प्रदेश का युवा आक्रोशित हैं। प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों समेत हर मुद्दे पर बीजेपी प्रदर्शन कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ