---विज्ञापन---

Rajasthan Politics: पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने जेपी नड्डा को लेकर दिया ये बड़ा बयान, बोले- जो अध्यक्ष अपने गृह राज्य…

Rajasthan Politics: राजस्थान की वसुंधरा और भैरोंसिंह शेखावत सरकार में मंत्री रह चुके देवी सिंह भाटी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा तीखा हमला बोला है। सिरोही में भाजपा के इस पूर्व नेता ने कहा कि जो नेता अपने गृह राज्य नहीं संभाल सके। उनको बीजेपी का अध्यक्ष कैसे बना दिया। इसके अलावा भाटी ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी […]

Rajasthan Politics: राजस्थान की वसुंधरा और भैरोंसिंह शेखावत सरकार में मंत्री रह चुके देवी सिंह भाटी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा तीखा हमला बोला है। सिरोही में भाजपा के इस पूर्व नेता ने कहा कि जो नेता अपने गृह राज्य नहीं संभाल सके। उनको बीजेपी का अध्यक्ष कैसे बना दिया। इसके अलावा भाटी ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और वसुंधरा राजे को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

अपने बयानों की वजह से हमेशा सुखिर्यों में रहने वाली पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो अध्यक्ष अपने गृह राज्य में हार गया। वो अध्यक्ष कैसे हो सकता है। उन्हें तो नेतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। भाटी ने कहा कि हिमाचल छोटा सा राज्य है। इससे तो बड़ी नगरपािलका होती है। इसके बावजूद नड्डा अपने गृह राज्य में भाजपा की सरकार नहीं ला पाए। ये आश्चर्यजनक है।

---विज्ञापन---

वसुंधरा को सौंपे प्रदेश की कमान

इस दौरान मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि सीपी जोशी को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया। जिनकी अपने जिले में भी पहचान नहीं है। उन्होंने सीपी जोशी के राजनीतिक पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश में जानता कौन है। भाजपा कैसे मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की पैरवी करते हुए कहा कि बीजेपी को वसुंधरा राजे को सीएम पद की कमान सौंपनी चाहिए। जब तक बीजेपी उन्हें कमान नहीं सौंपेगी तब तक सत्ता में वापस नहीं लौट सकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजस्थान में वसुंधरा ही सक्षम नेतृत्व दे सकती है।

नाराज चल रहे हैं देवी सिंह

बता दें कि पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी इन दिनों बीजेपी की वापसी की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी ज्वाॅइनिंग कमेटी के अध्यक्ष अर्जुनराम मेघवाल उनकी राह में सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। वजह बीकानेर की राजनीतिक पृष्ठभुमि है। इस बीच राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा है कि देवी सिंह, अन्य राजनीतिक क्षत्रपों के साथ मिलकर तीसरा मोर्चा भी बना सकते हैं। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि एक समय में बीकानेर में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा रहे भाटी इस बार के विधानसभा चुनाव में क्या गुल खिलाते हैं?

---विज्ञापन---

ये भी देखेंः

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 06, 2023 10:29 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola