Rajasthan Politics: गुढ़ा मेरे घर आए थे, लाल डायरी का जिक्र नहीं किया, धर्मेंद्र राठौड़ बोले- बीजेपी ने उनको मोहरा बनाकर इस्तेमाल किया
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Politics: राजेंद्र गुढ़ा के आरोपों पर आरटीडीसी के चेयरमैन धमेंद्र राठौड़ ने पलटवार किया है। उन्होंने लाल डायरी के दावों पर विस्तृत बयान जारी करते हुए कहा कि गुढ़ा एक अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स के छापों के दौरान गुढ़ा मेरे घर आए थे। लेकिन उन्होंने अपने घर किसी प्रकार की लाल डायरी होने से इंकार कर दिया। बता दें कि 3 दिन पहले गुढ़ा ने दावा करते हुए कहा था कि आईटी छापों के दौरान सीएम गहलोत ने उन्हें राठौड़ के घर से लाल डायरी लाने को कहा था।
आरटीडीसी चेयरमैन ने कहा कि बीजेपी ने एमपी की तरह राजस्थान में भी सरकार को गिराने का प्रयास किया था। इसी के तहत केंद्रीय एजेंसियों ने कांग्रेस नेताओं के प्रतिष्ठानों और सीएम के भाई के घर तक छापा डाला। मुझे याद है उस दौरान गुढ़ा मेरे घर आए थे, लेकिन गुढ़ा ने कभी भी लाल डायरी की चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा कि आईटी के छापों में अधिकारियों ने 3 गांधी डायरियां जब्त की। ये उनके रिकाॅर्ड में भी लिखा हुआ है। मैं हमेशा इन डायरियों में अपनी दिनचर्या लिखता हूं।
राठौड़ ने कहा कि मेरे गुढ़ा से पारिवारिक संबंध रहे हैं। लगभग 10 साल पहले वो मेरे घर में रहे। उस समय इनके विधानसभा से लोग आकर कहते थे कि इन्हें घर में मत रखो लेकिन मैंने अपने संबंधों को देखते हुए उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। राठौड़ ने कहा कि 2009 और 2019 में बसपा विधायकों के साथ गुढ़ा कांग्रेस में शामिल हुए। पिछले सालभर से वे लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी कर रहे थे मैंने उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानें।
https://twitter.com/DRathore_INC/status/1684231032961404928?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1684231035868049410%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=about%3Asrcdoc
आरटीडीसी चेयरमैन ने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां मणिपुर हिंसा पर संसद में चर्चा करना चाहती हैं। भाजपा दिल्ली से लेकर जयपुर तक इस मुद्दे की गंभीरता को कम करने का षड्यंत्र रच रही है। उसी षड्यंत्र के तहत गुढ़ा को मोहरा बनाकर ये हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुढ़ा जी को बिन पैंदे का लोटा कहा था, तब भी मैंने इनका बचाव किया था।
ये भी देखेंः
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: