Rajasthan Politics: बीजेपी ने जारी किया 'लाल डायरी' का कवर पेज, पूनिया बोले- 'सरकार के पास जुगाड़ का जनमत'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Politics: राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी फिलहाल राजस्थान की सियासी फिजाओं में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान की जनता डायरी का राज जानना चाहती है। एक कहावत है चोर चोरी से जाए लेकिन सीनाजोरी से नहीं जाए।
सतीश पूनिया ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार और सीएम आखिर किस बाते घबरा रहे हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सतीश पूनिया और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा के बाहर लाल डायरी पोस्टर का विमोचन भी किया।
इसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार दोषी है, किसान कर्जमाफी की, वादा खिलाफी की, भ्रष्टाचार की, बेरोजगारी की, बदहाल कानून व्यवस्था की। इसलिए जब भी अवसर मिलता है तो इस प्रकार की सियासी चालें चली जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही मंत्रिमंडल के सदस्यों का विश्वास मत खो चुकी है। क्योंकि यह उधार का और जुगाड़ का जनमत था।
उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भूख से बिलखती नारी जब एंबुलेंस चालक से रोटी मांगती है तो उसके साथ दुष्कर्म किया जाता है। प्रदेश में थानागाजी से लेकर जोधपुर तक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उस पर कोढ़ में खाज का काम यह हुआ कि लाल डायरी बीच में आ गई। हमारी पार्टी लाल डायरी के बारे में जानना चाह रही थी कि राजेंद्र गुढ़ा को सदन में बोलने दिया जाना चाहिए था क्योंकि यह उसका अधिकार था।
सतीश पूनिया ने कहा कि जिस समय कांग्रेस सरकार में संकट था, पार्टी में विग्रह था एकदम ऐसा क्या हुआ कि जो लाल डायरी का रक्षक था, आज उसी को बर्खास्त होना पड़ा। कांग्रेस के भीतर आवाज दबाई जाती है और सदन के भीतर भी। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस सरकार के 5 साल राजस्थान के राजनीतिक अध्याय में काले अक्षरों में लिखे जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: