Rajasthan News: उपेन यादव ने RPSC सचिव को सौंपा ज्ञापन, बोले- मांगे पूरी नहीं हुई तो वोट से चोट करेंगे

Rajasthan News, Upen Yadav Met RPSC Secretary

Rajasthan News: राजस्थान बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव गुरुवार को आरपीएससी कार्यालय पहुंचे। उपेन यादव ने स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करवाने तथा अन्य परीक्षाओं की विज्ञप्ति जारी करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले दिनों में जयपुर में शहीद स्मारक प्रदर्शन किया था। यादव ने नवनियुक्त सचिव रामनिवास मेहता को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

उपेन यादव ने नवनियुक्त सचिव को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द जारी हो। इसके साथ ही अन्य परीक्षाओं की विज्ञप्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सचिव ने अगले वीक में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का तथा अगस्त के प्रथम सप्ताह में स्कूल व्याख्याता भर्ती का परिणाम जारी होना शुरू हो जाएंगे l और वही अगस्त के प्रारंभ में कॉलेज शिक्षा की पीटीआई लाइब्रेरियन भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो जाएगी।

विज्ञापन

https://twitter.com/TheUpenYadav/status/1684482160915513346

सरकार को वोट से चोट करेंगे

यादव ने कहा कि नए सचिव से उम्मीद करते हैं कि वे भर्ती परीक्षाओं के अटके रिजल्द जल्द जारी करेंगे। पिछले कुछ दिनों में आरपीएससी की छवि खराब हुई है। उपेन यादव ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो चुनाव में सरकार को वोट से चोट करेंगे। इस बार के चुनावों में जीत की चाबी युवाओं के पास होगी। इसलिए कोई भी सरकार युवाओं को नजरअंदाज करके चुनावों में नहीं जाना चाहेगी। जिस समय उपेन यादव आरपीएससी अध्यक्ष से मिलने पहुंचे उस समय पुलिस जाब्ता कार्यालय में तैनात रहा।

विज्ञापन

ये भी देखेंः

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ