Rajasthan News: भीलवाड़ा में अनियंत्रित कार दीवार तोड़कर दुकान में घुसी, हादसे में जीजा-साले की मौत

Rajasthan News, Bhilwara Road Accident

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित शाहपुरा कस्बे में शनिवार को एक अनियंत्रित कार दीवार तोड़कर दुकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार जीजा-साले की मौत हो गई। वहीं इस घटना में तीन अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है।

विज्ञापन

हादसे में तीन अन्य लोग भी चपेट में आए

पुलिस के अनुसार हादसे में राजवीर पुत्र भैंरूलाल निवासी सरेरी, भीलवाड़ा और उसके साले धनराज पुत्र मोहनलाल नायक निवासी शाहपुरा की मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान घटनास्थल के पास खड़े तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इंटडिया से 15 किमी. दूर अरनिया घोड़ा चैराहे पर हाईवे पर गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ती हुई दुकान में जा घुसी। कार दीवार तोड़ने के बाद गड्ढे में गिरकर पलट गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ