Rajasthan News: राहत कैंप में तैनात तहसीलदार को शराब पीना पड़ा महंगा, मंडल निबंधक ने किया सस्पेंड

Rajasthan News, Tehsildar Suspended

Rajasthan News: महंगाई राहत कैंप में ड्यूटी पर तैनात तहसीलदार को शराब पीना महंगा पड़ गया। राजस्व मंडल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया है। कैंप में आए लोगों ने उन पर शराब पीने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

लोगों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

दौसा जिले के राहुवास में तैनात तहसीलदार कुलदीप मीणा के खिलाफ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महंगाई राहत कैंप में जाने वाले लोगों ने तहसीलदार की गैर मौजूदगी पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन

लोगों ने उनकी शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर की। इसके बाद सरकार से शिकायत प्राप्त होते ही शनिवार को कार्रवाई करते हुए मंडल निबंधक महावीर प्रसाद ने सस्पेंड कर दिया।

इस नियम के तहत किया सस्पेंड

मंडल ने राजस्थान सिविल सेवाएं वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1958 के नियम 13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मीणा को प्राथमिक रूप से दोषी माना और सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ