Rajasthan News: 23 जून को होगा राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक का आगाज, 7-7 खेलों का होगा आयोजन

Jaipur, Rajiv Gandhi Olympic

Rajasthan News: खेल प्रतिभाओं को तलाशने एवं तराशने के लिए राज्य खेलों की तर्ज पर राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा। जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आगाज 23 जून, 2023 को होगा।

विज्ञापन

खेलों में भाग लेने के लिए सभी आयु वर्ग के इच्छुक खिलाड़ी राजीव गांधी ओलम्पिक की अधिकृत वेबसाइट www.rajolympic.rajasthan.gov.in पर अपने जन आधार का विवरण डालकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

विज्ञापन

ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक में होगा 7-7 खेलों का आयोजन

ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक के तहत 7-7 खेलों का आयोजन होगा। ग्रामीण ओलम्पिक के तहत कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, शूटिंग बॉल, रस्साकशी का आयोजन होगा तो वहीं, शहरी ओलम्पिक के तहत कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

पंचायत से राज्य स्तर तक होंगे आयोजन

ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 दिन, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 5 दिन, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 दिन एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 दिन आयोजित होंगी, वहीं शहरी ओलम्पिक के तहत पालिका स्तरीय प्रतियोगिताएं 6, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 दिन एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 आयोजित होंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ