Rajasthan News: पटवारी-तहसीलदार 2 दिन के सामूहिक अवकाश पर, मांगें नहीं मानी तो करेंगे राहत शिविरों का बहिष्कार

Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान में पटवारी, कानूनगो व तहसीलदार 20-21 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। पटवार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कविया ने बताया कि सरकार ने अक्टूबर 2021 में हुए आंदोलन के बाद हुए समझौते की मांगों पर अब तक लागू नहीं किया है।

विज्ञापन

ऐसे में एक बार फिर पटवारी, तहसीलदार, और कानूनगो आंदोलन पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अगर 24 अप्रैल तक मांगें नहीं मानी गई तो कार्मिक महंगाई राहत केंपों का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन

कार्मिकों की ये हैं प्रमुख मांगें

1.नायब तहसीलदार का पद पटवारी के लिए रिजर्व किया जाए।
2.ग्राम सेवक ग्रेड पे पटवारी से ज्यादा है। पटवारी पद को तकनीकी पद घोषित करते हुए ग्रेड-पे 2800 किया जाए।
3.वरिष्ठ पटवारी का पद विलोपित किया जाए।
4.पटवारी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार आदि का कैडर रिव्यू किया जाए।
5.पटवारी के कम से कम तीन प्रमोशन किए जाए।
6.तहसीलदार सेवा के 50 फीसदी पद पदोन्नति और 50 फीसदी सीधी भर्ती से भरे जाएं।
7.पटवारी व भू-अभिलेख निरीक्षक के लिए स्पष्ट स्थानांतरण नीति और वेतनमान का फिर से निर्धारण करने की मांग रखी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ