Rajasthan News: राजस्थान दिवस पर सीएम गहलोत प्रदेशवासियों को देंगे ये तोहफा, जानें पूरी खबर
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने अपने आखिरी बजट में आम जनता के लिए कई लोक-लुभावन घोषणाएं की थी। राजस्थान में आम लोगों के लिए 1 अप्रैल से कई चीजों में बदलाव होने जा रहा है।
इन बदलावों में 100 यूनिट तक निशुल्क बिजली, राजकीय बसों में महिलाओं के किराए में 50 फीसदी की छूट, 500 रूपये में गैस का सिलेंडर समेत कई ऐसी योजनाएं है जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा।
बता दें कि इन योजनाओं की शुरूआत सीएम आज राज्य स्थापना दिवस समारोह के जरिए करेंगे। प्रदेश में 1 अप्रैल से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख तक का निशुल्क इलाज मिलेगा। प्रदेश में बुजूर्गों को दी जाने वाली पेंशन की राशि बढ़ाकर 1 हजार रूपए कर दी गई है।
जन सम्मान, जय राजस्थान !
गौरवमयी राजस्थान दिवस के शुभ अवसर पर जन-जन की बचत, राहत, बढ़त की गारंटी करने वाली व प्रदेश को तरक्की की नई राह पर बढ़ाने वाली विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान हेतु लाभार्थी उत्सव आयोजित किया जा रहा है।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं। pic.twitter.com/vsOI4sXQQN
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 29, 2023
इसके साथ ही 76 लाख परिवारों को 500 रूपए में गैस का सिलेंडर मिलेगा। हर परिवार को 2 हजार यूनिट बिजली हर महीने निशुल्क मिलेगी। पात्र परिवारों को खाद्य राशन किट मिलेंगे। इंदिरा रसोई की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी।
राजस्थान का स्थापना दिवस भी आज है। यहीं वजह है कि राजस्थान सरकार इस लाभार्थी उत्सव के रूप में मना रही है। इस समारोह के जरिए सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को गहलोत जनता को समर्पित करेंगे। इसी के तहत सीएम आज लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: