Rajasthan News: कोटा में भीषण सड़क हादसा; एंबुलेंस ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, मोर्चेरी के सामने धरने पर बैठीं विधायक
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार तीन लोगों को कुच डाला। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सूचना पर पहुंचीं BJP विधायक चंद्रकांता मेघवाल मोर्चेरी के बाहर धरने पर बैठ गईं।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा कोटा छावनी में ओवर ब्रिज पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल डाला। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि की मांग कर रहे परिजनों ने मोर्चेरी के बाद धरना देना शुरू कर दिया। इसी दौरान केशवरायपाटन से विधायक चंन्द्रकांता मेघवाल भी पहुंच गईं और परिजनों के साथ धरना दे दिया।
इस दौरान ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी भी मौजूद रहे। विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ने कहा कि सड़क हादसे में पूरा परिवार की खत्म हो गया, लेकिन सरकार का कोई भी नुमाइंदा यहां पर नहीं पहुंचा है। विधायक ने आरोप लगाया कि कलेक्टर ने सिर्फ आश्वासन दिया है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल कोटा आ रहे हैं, इसलिए प्रशासन उनकी आवभगत में लगा हुआ है। इस दौरान भाजपा विधायक ने ऐलान किया कि जब तक मृतक परिवार का उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
बताया गया है कि हादसा गुरुवार सुबह 11.30 बजे हुआ। बूंदी जिले के कापरेन क्षेत्र निवासी पवन अपनी पत्नी मनभर, बेटे नकसू और मां सुरजा को बाइक से मंडाना के एक माता मंदिर में दर्शन करने के बाद घल लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पवन की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक पर बैठी मनभर ओवर ब्रिज से कई फीट नीचे जा गिरी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल की भी मौत हो गई। पवन की मां और बेटे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि इन दोनों में किसी एक और मौत हो गई है। लिहाजा हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: