Rajasthan News: हनुमानगढ़ में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, एक घायल

Varanasi, UP News

Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ में कार-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना शनिवार देर रात हनुमानगढ़ मेगा हाइवे की है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हनुमानगढ़ जिले के बिसरासर गांव के पास राजमार्ग पर अचानक दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नजीदीकी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पल्लू एसएचओ गोपीराम ने कहा कि रावतसर-सरदारशहर मेगा हाईवे पर बीती रात करीब 10.30 बजे ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई। कार सवार 6 लोगों में से 3 की मौके पर और 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक घायल को बीकानेर रेफर किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ