Rajasthan News: जयपुर के रामनगरिया इलाके में रविवार रात एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो युवक और दो महिलाएं घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से चारों को जयपुरिया अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने कार सवार चार युवकों में से 3 को पकड़ लिया। उसके बाद उन युवकों को मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में 4 युवक सवार थे। जो एक कैफे में पार्टी करने के बाद एक दोस्त को छोड़ने के लिए जा रहे थे। इस दौरान युवकों की कार ने पहले आगे चल रही कार को टक्कर मारी और उसके बाद दो महिलाओं को भी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ