Rajasthan News: प्रदेश के 23 लाख किसानों को मिलेंगे बीज के मिनी किट, सीएम गहलोत ने दी 128 करोड़ रुपए की स्वीकृति

CM Ashok Gehlot

Rajasthan News: प्रदेश के 23 लाख लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रमुख फसलों के प्रमाणित किस्मों के बीज मिनी किट निशुल्क वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 128.57 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

इन फसलों के बीजों का होगा वितरण

प्रत्येक किसान को बीज मिनी किट में संकर मक्का के 5 किग्रा, सरसों के 2 किग्रा, मूंग व मोठ के 4.4 किग्रा एवं तिल के 1 किग्रा प्रमाणित किस्मों के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जनजातीय किसानों हेतु जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा तथा गैर जनजातिय कृषकों हेतु कृषि विभाग द्वारा बीज मिनी किट की खरीद राजस्थान राज्य बीज निगम से की जाएगी। इन मिनी किट का वितरण कृषि विभाग द्वारा राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन

लघु और सीमांत किसानों को उपलब्ध कराये जा रहे बीज

उल्लेखनीय है कि राज्य में बीज उत्पादन बढ़ाने तथा लघु और सीमांत किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराये जाने के लिए राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन चलाया जा रहा है। इस मिशन के उत्कृष्ट परिणामों को देखते हुए सीएम गहलोत ने फैसला लिया है। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ