राजस्थान में तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने किया सुसाइड, एक साथ लटके मिले शव, वजह सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Edited By Bhola Sharma

Suicide
Edited By Bhola Sharma

Suicide
Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर सुसाइड कर लिया। चारों के शव फंदे से लटके मिले हैं।
कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह पूरा मामला कोटड़ा इलाके की है। यहां रहने वाले 45 साल के रायसा किनारा स्टोर चलाते थे। मंगलवार सुबह 8 बजे 12 साल का एक लड़का रायसा की दुकान पर पहुंचा। उसने आवाज लगाई तो कोई बाहर नहीं आया। इस पर वह दरवाजा खोलकर भीतर गया तो वहां के दृश्य देखकर वह चीखते हुए बाहर आया। लोगों का कहना है कि संभवत: रायसा ने सोमवार की रात ये घटना की है।
मंगलवार सुबह रायसा के साथ उसके बेटे वाजपई (15 साल), बेटी टिपुरी (12 साल) और किंजल (04 साल) के शव फंदे से लटके मिले हैं। पुलिस का कहना है कि रायास ने आत्महत्या करने से पहले बच्चों की हत्या की, फिर उन्हें फांसी पर लटकाया है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि चार साल पहले रायास की पत्नी की मौत हो गई थी। उसके बाद उसने गांव में किराने की एक छोटी सी दुकान खोली। लेकिन वह आर्थिक तंगी के चलते तनाव में रहता था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: