Rajasthan Hindi News: राज्य के बहुचर्चित एमएलए की खरीद-फरोख्त से जुड़े टेप मामले में क्राइम ब्रांच ने एसीबी कोर्ट में चालान पेश किया है। इस केस में मुख्य आरोपी बिचौलिया संजय जैन है। एसीबी के अनुसार 13 जुलाई, 2020 को संजय का मोबाइल सर्विलांस पर लिया गया था।
15 जुलाई को एसीबी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और दिवगंत एमएलए भंवरलाल शर्मा के बीच फोन पर हुई बातचीत को रिकाॅर्ड किया था। वहीं इस मामले में अभी गजेंद्र सिंह के खिलाफ जांच लंबित है।
और पढ़िए –Jaipur News: सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फाॅलो करने वाले हो जाएं सावधान! पुलिस कर रही गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के खिलाफ जांच लंबित
एसीबी के कई बार नोटिस देने के बावजूद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अभी तक (Rajasthan Hindi News) अपना वाॅयस सैंपल नहीं दिया। इसके लिए एसीबी उन्हें दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर नोटिस भी दे चुकी है। उन्हें इस मामले के लिए अब तक चार बार नोटिस दिये जा चुके है।
लेकिन गजेंद्र सिंह एक बार भी एसीबी के समक्ष पेश नहीं हुए है। एसीबी ने रिकाॅर्ड हुए ऑडियो टेप को जांच के लिए CSFL हैदराबाद में भेजा था। अब इस मामले में सुनवाई एक मार्च को होगी।
और पढ़िए –Sid Kiara Wedding: सूर्यगढ़ पहुंचे दूल्हे राजा, शाहिद कपूर और करण जौहर एयरपोर्ट पर किए गए स्पाॅट
यह था मामला
सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने 17 जुलाई 2020 को एसओजी में 3 (Rajasthan Hindi News) एफआईआर करवाई थी। उन्होंने दावा किया कि 16 जुलाई को ऑडियो वायरल हुए हैं, जिसमें सरकार गिराने के लिए एमएलए की खरीद फरोख्त की जा रही है। एसओजी के बाद यह मामला एसीबी को सौंप दिया गया था। जिसमें गजेंद्र सिंह शेखावत, भंवरलाल शर्मा, सचिन पायलट समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।
बता दें कि एसओजी की तरफ तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को राजद्रोह का नोटिस मिलने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे अपने 20 से ज्यादा समर्थक विधायकों के साथ मानेसर के एक रिजाॅर्ट चले गए थे।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines