योग दिवस से पहले खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, 50 पदक विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

Rajasthan Sports Players Govt Job: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा दिया है. नेशनल और पैरा नेशनल चैम्पियनशिप के 50 पदक विजेताओं को माध्यमिक शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर सरकारी नौकरी मिलेगी. जानिए मुख्यमंत्री के इस बड़े फैसले के बारे में पूरी खबर.

Bhajanlal Sharma government job, Rajasthan sports quota job, World Yogasana Championship, Rajasthan government job 2026

Rajasthan Sports Players Govt Job: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से ठीक पहले राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने नेशनल और पैरा नेशनल चैम्पियनशिप के 50 पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का बड़ा फैसला किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खिलाड़ियों के इस नियुक्ति प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है.

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग में मिलेगी नौकरी

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब इन 50 पदक विजेता खिलाड़ियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग में ‘कनिष्ठ सहायक’ (Junior Assistant) के पद पर नियुक्त किया जाएगा. विभाग द्वारा उचित जांच और परीक्षण के बाद ही इन सभी खिलाड़ियों को इस नौकरी के योग्य पाया गया है. सरकार के इस कदम से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं का हौसला बढ़ेगा और युवाओं में खेलों के प्रति रुझान और ज्यादा मजबूत होगा.

विज्ञापन

विश्व योगासन चैम्पियनशिप के विजेताओं के साथ CM ने किया योग

इधर, योग दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप’ के पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ योगाभ्यास भी किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्वस्थ जीवन के लिए योग बेहद जरूरी है, इसलिए हर नागरिक को इसे अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करना चाहिए.

राजस्थान के योग साधकों ने दुनिया में बढ़ाया मान

आपको बता दें कि अहमदाबाद में आयोजित हुई प्रथम विश्व योगासन चैम्पियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इन खिलाड़ियों ने भारत का नाम विश्व पटल पर चमकाते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए. इनमें 9 गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) और 1 सिल्वर मेडल (रजत पदक) शामिल है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन सभी विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ