Jodhpur SDM Priyanka Bishnoi Profile: देश ने आज अपनी होनहार अफसर खो दी। एक ऑपरेशन के बाद 15 दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद जोधपुर की SDM प्रियंका बिश्नोई ने दम तोड़ दिया। उनके निधन से जहां परिवार सदमे में है, वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल भी काफी दुखी हैं। परिजनों ने डॉक्टरों पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया तो जिला कलेक्टर ने प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए, लेकिन जांच रिपोर्ट आने से पहले प्रियंका की मौत हो गई।
प्रियंका ने बुधवार देररात अहमदाबाद के हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उसे 5 सितंबर को बच्चेदानी में गांठ के ऑपरेशन के लिए जोधपुर के ही वसुंधरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सर्जरी के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई तो परिजन उन्हें 7 सितंबर को अहमदाबाद ले गए, वहां बीती रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने सर्जरी के दौरान दी जाने वाली बेहोशी की दवाई गलत होने का दावा करते हुए आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि वसुंधरा अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मामले की सही तरीके से जानकारी भी नहीं दी।
अस्पताल और डॉक्टरों ने किया आरोपों का खंडन
दूसरी ओर, वसुंधरा अस्पताल और प्रियंका की सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने आरोपों का खंडन किया है। परिवार का आरोप है कि सर्जरी के समय डॉक्टरों ने उसे बेहोशी की दवाई ज्यादा दे दी, जिससे इंटरनल ब्लीडिंग भी ज्यादा हो गई, लेकिन डॉक्टरों ने इस बारे में परिजनों को नहीं बताया और रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने इस आरोप केा नकारते हुए अपने बयान में कहा कि सर्जरी के दौरान कोई कॉम्पिलकेशन नहीं थी, बल्कि टेस्ट के समय उनके माइंड में एक प्रॉब्लम डिटेक्ट हुई थी, जिसके बड़े होने पर खतरनाक और जानलेवा होने के आसार होते हैं, यही समस्या प्रियंका के मामले में हुई। सर्जरी से पहले ही प्रियंका स्ट्रेस में थी। ऑपरेशन के डर से उन्हें स्ट्रेस हुआ और सीटी स्कैन में भी स्ट्रेस डिटेक्ट हुआ था। डॉक्टरों की तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।
यह भी पढ़ें:मौत की दहलीज पर UP की शहजादी, जानें फेसबुक पर प्यार से फांसी के फंदे तक कैसे पहुंची?
SDM प्रियंका बिश्नोई के बारे में अहम जानकारियां
बता दें कि प्रियंका 2016 बैच की RAS अधिकारी थीं। वे राजस्थान के ही बीकानेर जिले के गांव नोखा की रहने वाली थीं। उनके पिता पेशे से वकील हैं और ससुर सहीराम बिश्नोई राजस्थान पुलिस विभाग में अधिकारी रह चुके हैं। उनकी शादी फलोदी जिले के गांव सूरपुरा निवासी आबकारी इंस्पेक्टर विक्रम बिश्नोई के साथ हुई थी। प्रियंका ड्यूटी के दौरान अकसर राजस्थान की पारपंरिक ड्रेस और घूंघट में देखा जाता था। जनसेवा करते हुए सराहनीय कार्य करने के लिए हाल ही में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य सरकार ने प्रियंका बिश्नोई को सम्मानित भी किया था। प्रियंका डूंगरपुर, चुरू, विजयनगर में ड्यूटी कर चुकी हैं। एक अगस्त को ही उन्होंने जोधपुर में जॉइन किया था।
यह भी पढ़ें:50 यात्रियों से भरी चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक, बहादुरी से ऐसे बचाई जानें
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
22 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines