बहुत दर्द में हूं, नींद नहीं आ रही...अमिताभ बच्चन के मुंह से सुन जब रोने लगी थीं इंदिरा गांधी; पढ़ें इमोशनल किस्सा

Amitabh Bachchan Throwback Story: अमिताभ बच्चन और इंदिरा गांधी से जुड़ा एक किस्सा याद किया गया है। यह उस समय से जुड़ा है, जब अमिताभ बच्चन को कुली के सेट पर चोट लगी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और इंदिरा गांधी उन्हें देखने अस्पताल आई थीं।

Amitabh Bachchan Indira Gandhi Throwback

अमिताभ बच्चन को एक फाइटिंग सीन में चोट लग गई थी।

Amitabh Bachchan Indira Gandhi Throwback: बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन के ससुर तरुण कुमार भादुड़ी इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया के लिए एक लेख लिखा। इस लेख में उन्होंने अमिताभ बच्चन से जुड़े एक किस्से का जिक्र किया। यह किस्सा उस समय से जुड़ा है, जब अमिताभ बच्चन को मूवी कुली की शूटिंग करते समय सेट पर चोट लग गई थी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और उनसे मिलने के लिए उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मिलने आई थीं। अमिताभ बच्चन ICU में थे। उस दौरा उनसे मिलने और उनकी हालत देखकर इंदिरा गांधी की प्रतिक्रिया कैसी थी? इसका जिक्र तरुण कुमार ने अपने लेख में किया। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने उस किस्से के बारे में क्या बताया?

विज्ञापन

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की हालत देखकर ही हो गई थीं भावुक

तरुण बताते हैं कि कुली की शूटिंग में लगी चोट से जान बचने के बाद अमिताभ बच्चन 2 जन्मदिन मनाने लगे थे। आज वे एक जन्मदिन दुनिया में आने का मनाते हैं और दूसरा जन्मदिन कुली के सेट पर लगी चोट से जान बचने के बाद दूसरी जिंदगी मिलने की याद में मनाते हैं। अमिताभ बच्चन 2 अगस्त 1982 को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आए थे, लेकिन जब अमिताभ ICU में थे तो इंदिरा गांधी उनका हालचाल जानने अस्पताल आईं। अमिताभ की हालत नाजुक थी। मशीनें, ग्लूकोज, ड्रिप लगी थी। चोट इतनी गंभीर थी कि आंखें धंस गई थी। गाल और ठोड़ी भी नीली थी।

तरुण लिखते हैं कि अमिताभ ने उनसे कहा कि नींद नहीं आ रही है, बहुद दर्द में हूं, लेकिन उसे सांत्वना दी। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी दोनों मिलने आए। अमिताभ ने उनसे भी कहा कि आंटी, बहुत दर्द हो रहा है। नींद भी नहीं आती मुझे और इतना सुनते ही इंदिरा गांधी रोने लगीं। राजीव गांधी ने उन्हें संभाला। फिर उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं बेटा, मुझे भी कई बार नींद नहीं आती, लेकिन जब आ जाती है तो बहुत आराम मिलता है, तुम भी जल्दी सो जाओगे, फिर दर्द नहीं होगा। इतना कहने के बाद इंदिरा गांधी वार्ड से बाहर आ गईं और उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा।

विज्ञापन

कुली फिल्म ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई

तरुण बताते हैं कि घर आने के बाद अमिताभ ने पूरे देश का आभार जताया था। उन्होंने दूरदर्शन को एक इंटरव्यू के लिए बुलाया और कहा कि देशवासियों की दुआओं से नई जिंदगी मिली है, इस दिन को हमेशा याद रखूंगा। बता दें कि मनमोहन देसाई ने फिल्म कुली को डायरेक्ट किया और यह मूवी 1983 में रिलीज हुई थी। सुपरहिट मूवी साबित हुई थी। इस मूवी ने अमिताभ बच्चन के करियर को शानदार मोड़ दिया था, जिसकी बदौलत वे आज महानायक हैं। करोड़ों दिलों पर राज करते हैं और पूरी दुनिया में उनका एक नाम, अपनी एक पहचान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ