राजस्थान में अचानक फैली जहरीली हवा, सांस लेने में दिक्कत, सीकर में 15 बच्चों समेत 22 हॉस्पिटल में भर्ती

राजस्थान के सीकर में कई बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हवा जहरीली होने से बच्चों को सांस में समस्या हुई। इसके साथ ही कई बुजुर्गों को भी सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

pollution

राजस्थान में रविवार को अचानक जहरीली हवा फैल गई। सीकर में लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ऐसी स्थिति से पूरे में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

सीकर के एडीएम रतन लाल ने बताया कि हॉस्पिटल लाए गए बच्चे लगभग ठीक हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को तैनात किया है। बताया कि 15 बच्चों सहित 22 मरीजों को भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया, इसका कारण पास की भट्टी में कपड़ों का जलना है।

विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सीकर के शांति नगर औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पहले हवा में धुआं और बदबू फैली। पहले तो लोगों ने सामान्य घटना समझ के नजरअंदाज कर दिया है। कुछ ही देर में लोगों का दम घुटने लगा। बच्चों को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कई बुजुर्ग परेशान होने लगे। आनन-फानन में लोगों ने पीड़ितों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

विज्ञापन

प्रभावित बच्चों का हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सपोर्ट व नेब्युलाइजर से इलाज किया गया। अतिरिक्त कलेक्टर रतन लाल स्वामी और पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज तथा मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। लाल स्वामी ने बताया कि फिलहाल हालात सामान्य हैं। इस मामले के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सैंपल लिए जा रहे हैं, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ