महाराष्ट्र के भिवंडी वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, पांच कर्मचारियों की हालत गंभीर

Mumbai News: भिवंडी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक स्टेम वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से पांच कर्मचारियों के प्रभावित होने की खबर मिली है। हालांकि, फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और सभी कर्मचारियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

source-news24

Mumbai News: भिवंडी के स्टेम वाटर प्लांट में सोमवार देर रात क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। इस हादसे में पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आसपास की इमारतों के कुछ लोग भी गैस की चपेट में आ गए। सभी प्रभावितों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, अग्निशमन विभाग और पुलिस मौके पर पहंच गई और इलाके को खाली कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम

बता दे कि गैस रिसाव की सूचना मिलते ही अतिरिक्त आयुक्त, उप अभियंता पटनावर, अग्निशमन विभाग, मुख्य आपातकालीन कक्ष के कर्मचारी, सुरक्षा अधिकारी के साथ-साथ शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। इससे तुरंत घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था।

विज्ञापन

5 कर्मचारी प्रभावित

भिवंडी गैस लीक दुर्घटना में अबतक पांच कर्मचारियों के प्रभावित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें चौकीदार अखिलेश मिश्रा, केमिस्ट फिल्टर प्रकाश पाटिल, हेल्पर ऋषिकेश म्हात्रे, फिल्टर हेल्पर विपुल चौधरी और पीएसई हेल्पर जयवंत चौधरी शामिल हैं। हालांकि, किसी के जान जाने की कोई खबर नहीं मिली है, जिससे सभी को राहत पहुंची है। इन सभी घायलों का अस्पताल में जांच हो रहा है।

विज्ञापन

आस-पास का इलाका भी क्षतिग्रस्त

गैस लीक होने से वाटर प्लांट के साथ मौजूद पड़ोस की इमारत के कुछ लोग भी प्रभावित हुए ह। इन प्रभावितों को भी तत्काल उपचार के लिए भिवंडी के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के इलाके को भी खाली कराने को कहा गया, लेकिन अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने गैस रिसाव को रोक दिया है। वहीं, प्रशासन ने लोगों को रोकने के लिए घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा बनाया है, जहां सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ