पायलट अनशन मामलाः रंधावा बोले- 'इस विवाद का समाधान कमलनाथ नहीं मैं करुंगा'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: पायलट अनशन मामले में उठे विवाद का समाधान कमलनाथ नहीं बल्कि कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा खुद करेंगे। रविवार को जयपुर पहुंचे रंधावा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश का प्रभारी मैं हूं तो समाधान भी मैं ही करुंगा। उन्होंने मीडिया से सवालिया अंदाज में पूछा कि इस मामले से जुड़ा कमलनाथ का कोई लेटर हो तो दिखाइए।
बता दें कि पायलट मामले में कांग्रेस हाईकमान की दिल्ली में दो दिन चले बैठकों के दौर के बाद अब बीच का रास्ता निकाला गया। इससे पहले 11 अप्रैल के अनशन को लेकर रंधावा ने कड़ा रुख अपनाया। इसके बाद उनके सुर बदल गए। लेकिन राहुल गांधी के दखल के बाद कर्नाटक चुनावों को देखते हुए पार्टी ने फिलहाल मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
आज जयपुर में प्रभारी रंधावा, सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा टोंक जिले के विधायकों से वन-टू-वन बैठक कर फीडबैक लेंगे। लेकिन इस फीडबैक बैठक सचिन पायलट नहीं आएंगे। पायलट आज शाहपुरा और खेतड़ी के दौरे पर हैं। पायलट खेतड़ी में शहीद की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: