Mahangai Rahat Camp: 1.29 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, अब तक 5.88 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Mahangai Rahat Camp: प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्पों को लेकर आमजन में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। कैम्पों में रजिस्ट्रेशन करवाने पर हाथों-हाथ राज्य सरकार की 10 जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रता अनुसार लाभान्वित कर गारंटी कार्ड प्रदान किये जा रहे हैं।
शनिवार शाम तक प्रदेश के 1.29 करोड़ से अधिक परिवार इन कैम्पों में रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जबकि 5.88 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 44.90 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 75.08 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 8.51 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 83.63 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 51.54 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.98 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 41.81 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 74.68 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.02 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.02 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: