KBC 15 Contestant MBBS Student Abhinav Singh: राजस्थान अजमेर के रहने वाले एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र अभिनव सिंह KBC-15 की हॉट सीट पर पहुंच गए हैं आज के आने वाले शो में अजमेर के अभिनव सिंह दिखाई देंगे। इसकी रिकॉर्डिंग भी हो चुकी है। सोनी टीवी की ओर से तीन सितंबर को प्ले अलोंग के जरिए फोन पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया था, जिसमें उनका सिलेक्शन हो गया।
सिलेक्सन की खबर सुनकर मां के निकले आंसू
सोनी टीवी की ओर से तीन सितंबर को प्ले अलोंग के जरिए फोन पर अभिनव से कुछ सवाल पूछे गए थे, अभिनव ने सभी सवालों का जवाब दे दिया था, जिसमें अभिनव का सिलेक्शन हो गया। अभिनव बताते है,कि उनका सिलेक्शन पहली बार में ही हो गया था। सिलेक्शन होने के बाद केबीसी टीम का फोन आया तो पहली बार किसी को यकीन ही नहीं हुआ। ईमेल आने पर विश्वास हुआ।
वहीं जब मां ने सुना कि मेरा सिलेक्शन केबीसी में हो गया है, तो वे रोने लगी। फिर उन्होने केबीसी टीम की ओर से बताई गई गाइडलाइन को पूरा किया। अभिनव बताते हैं, कि 9 सितंबर को ऑडिशन के लिए वे मुंबई फिल्म सिटी गए थे। उस दौरान फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में 5 सेकंड में जवाब देकर हॉट सीट पर उन्होने अपनी जगह बनाई। इसके लिए उन्होने करीब 6 दिन तक यूट्यूब, हिस्ट्री, जियोग्राफी से जुड़े सवालों का रिवीजन किया।
मां का 22 साल का सपना पूरा किया
अभिनव अजमेर के आदर्श नगर बालूपुरा रोड के निवासी हैं। अभिनव की स्कूली शिक्षा भीलवाड़ा में हुई। वर्तमान में वह भीलवाड़ा के RURS कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वह अभी सेकंड ईयर के स्टूडेंट हैं। अभिनव की मां ज्योति सिंह जीसीए कॉलेज में प्रोफेसर है। वह काफी समय से केबीसी के एपिसोड देखते आ रही हैं। उनकी मां का 22 साल से सपना था, कि उनका बेटा केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचे। अभिनव की मां अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं।
आज आएगा अभिनव का एपिसोड
अभिनव ने बताया कि शुक्रवार को उनका एपिसोड जारी होगा। जिसमें वे अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे। अभिनव जब शो के दौरान अमिताभ बच्चन से मिले ,तो उन्होने उनको राजस्थानी साफा पहनाया और पुष्कर का प्रसाद भी उन्हें दिया। अभिनव बताते हैं कि उन्हें वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का काफी शौक है। शुक्रवार को जारी होने वाले एपिसोड में उनकी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी भी दिखाई जाएगी।
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
1 day agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
3 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
4 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
5 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
5 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
8 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
10 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines