हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जोधपुर से लापता ब्यूटीशियन की कैसे हुई हत्या? गुल मोहम्मद पर क्यों उठे सवाल, पत्नी हिरासत में

Rajasthan Jodhpur Murder Case : राजस्थान के जोधपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और फिर आरोपी ने शव के 6 टुकड़े कर दिए। पुलिस ने 15 फीट गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
जोधपुर में महिला की हत्या।

Rajasthan Jodhpur Murder Case : राजस्थान के जोधपुर में तीन दिन पहले लापता होने वाली 50 साल की महिला की बेहरमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव के 6 टुकड़े कर दिए और फिर प्लास्टिक के कट्टे में भरकर शव को जमीन में गाड़ दिया। पुलिस को महिला की लाश 15 फीट गहरे गड्ढे में मिली, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सरदारपुरा ए रोड की रहने वाली अनीता चौधरी का सरदारपुरा बी रोड पर ब्यूटी पार्लर है। अनीता 27 अक्टूबर को दोपहर करीब ढाई बजे ब्यूटी पार्लर बंद करके बिना बताए निकल गई थी। जब रात में वह घर नहीं लौटी तो पति मनमोहन चौधरी ने सरदारपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और गंगाणा निवासी गुलमुद्दीन उर्फ गुल मोहम्मद (42) पर संदेह जताया। इसके बाद पुलिस उसके घर गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस बुधवार की शाम को दोबारा उसके घर पहुंची, लेकिन गुल मोहम्मद गायब था।

यह भी पढ़ें : बेटी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद ट्रक के आगे कूदा…पिता क्यों बना हैवान?

आरोपी ने महिला की कैसे की हत्या?

सूत्रों के अनुसार, हत्यारे ने महिला की हत्या करने के बाद धारदार हथियार से शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसने पहले सिर और धड़ अलग कर दिया और फिर दोनों हाथ व पांव भी काट डाले। आरोपी ने शवों के छह टुकड़े किए। इसके बाद शव के टुकड़ों को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर बांध दिया था। आसपास दुर्गंध न फैले, इसलिए शव पर परफ्यूम छिड़का और फिर आरोपी ने मकान के पीछे जमीन खोदकर कट्टे को गाड़ दिया।

पुलिस को कहां मिली लाश?

जब पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने मकान के पीछे शव गड़ने की जानकारी दी। जेसीबी बुलाकर जमीन की खुदाई कराई गई। करीब 10-15 फीट गहराई में प्लास्टिक का एक कट्टा नजर आया, जिसे बाहर निकाला तो टुकड़ों में शव मिला। एफएसएल बुलाकर जांच कराई गई। मृतका के पति की तहरीर पर सरदारपुरा थाने की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें : पत्नी को खुश न कर पाया, थाने में केस दर्ज कराया, अजमेर से सामने आया हैरानीजनक केस

आरोपी और महिला एक-दूसरे को जानते थे

मृतका के ब्यूटी पार्लर के सामने ही आरोपी गुल मोहम्मद की ड्राई क्लीन की दुकान है। दोनों एक-दूसरे से परिचित थे। आरोपी की तीन बेटियां हैं। अनीता के गायब होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो वह ऑटो में अकेले जाती दिखाई दी थी। फिलहाल, आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। उसका दावा है कि वह बेटियों के साथ बहन के घर गई थी और तीन दिन वहीं थी। जब वह घर लौटी तो पति ने अनीता की हत्या कर शव गाड़ने की जानकारी दी थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें