Jodhpur News: पानी की मांग को लेकर महिलाओं ने जयपुर हाइवे पर लगाया जाम, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Jodhpur News, Water Crisis

जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्टः राजस्थान के जोधपुर में बढ़ती गर्मी के साथ पानी की किल्लत को लेकर आए दिन लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। इसी क्रम में जोधपुर से जयपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर बनाड़ खोखरिया क्षेत्र की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर हाईवे जाम कर दिया। महिलाओं का कहना है कि पूर्व में कई बार जिला प्रशासन और जलदाय विभाग के कार्मिकों को अवगत करवाने के बाद भी समस्या जस की तस है।

विज्ञापन

ढोल बजाकर किया विरोध

इधर भीषण गर्मी में लगातार पानी की समस्या से जीवन प्रभावित हो रहा है । इसी को ध्यान में रख अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए इलाके के लोगों ने आज एकजुट होकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। वहीं महिलाएं बीच सड़क पर बैठ गई और साथ ही ढोल बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाईश की गई, लेकिन बात नहीं बनी।

विज्ञापन

पुलिस और महिलाओं में हुई तीखी नोकझोंक

इसके बाद पुलिस ओर महिलाओं में तीखी नोकझाेंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं पर हल्का बल प्रयोग कर महिलाओं को वहां से खदेड़ दिया। जिससे महिलाएं आक्रोशित हो गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है जिसको थाने ले जाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ