Jodhpur News: जोधपुर में अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी एलडीसी को अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई मतोड़ा थान पुलिस ने की है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन

शादी करने का झांसा देकर भगाया

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह बताया कि 14 मई नाबालिग के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसी स्कूल के एलडीसी रमेश कुमार पुत्र पेमाराम मेघवाल निवासी सुजानगढ़, चूरू ने रात के समय शादी करने का झांसा देकर उसकी बेटी को भगा ले गया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 18 मई को मतोड़ा थाना पुलिस ने आरोपी एलडीसी रमेश कुमार को पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया। उसने नाबालिग को भगा कर उसके साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ