जयपुर के माधोराजपुरा में पंचायत का तुगलकी फरमान, अवैध संबंधो के चलते पहनाई जूतों की माला

Garland of shoes worn by the couple in Madhorajpura

जयपुर के माधोराजपुरा में युगल को पहनाई जूतों की माला

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजधानी जयपुर के माधोराजपुरा थाने के एक गांव में पंच पटेलों ने एक पुरुष और महिला के बीच अवैध संबंधों का आरोप लगा कर वहशीपन की हद पार कर दी। पहले युगल को जूते की माला पहनाई गई फिर पेशाब पिलाया गया। इसके बाद 45 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। हद और हैरानी यह कि पुलिस प्रशासन आंख बंद किए बैठी रहें। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक वीडियो वायरल हुआ।

विज्ञापन

घटना तीन महीने पुरानी

दरअसल यह घटना 22 अगस्त 2022 की है जब घटना को अंजाम दिया गया। लेकिन लगभग 3 माह गुजर गए जाने के बाद वीडियो वायरल होने पर मामले की गुत्थी निकलकर आई। बता दे की 2006 में पीड़ित युवक की शादी हुई थी। दहेज के मामले को लेकर 2015 से प्रकरण चल रहा है। उसके बाद युवक ने दूसरा विवाह कर लिया। पहली पत्नी के भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की अफवाह से पहले ससुराल वाले उससे नाराज थे।

विज्ञापन

ससुराल वालों ने मारपीट भी की

इसी को लेकर 22 अगस्त 2022 को पहले ससुराल वाले प्याउडी बुलाया गया। जहां पर पहले ससुराल वालों ने दोनों के साथ मारपीट की। उसके बाद ससुराल वालों को पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर प्रेमी युगल को माधोराजपुरा लेकर पहुंचे। माधोराजपुरा पहुंचने पर समाज के पंच पटेलों के साथ पंचायत हुई और पंचायत पंच पटेलों ने फरमान सुना दिया।

इसके बाद पीड़ित ने मामला दर्ज कराया लेकिन तब पुलिस ने मामले में लीपापोती की लेकिन अब जब वीडियो वायरल हों चुका है तब जाकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ