अचानक आया LPG का गुबार, एक झटके में फैल गई आग, जयपुर में कैसे राख हो गए घर-गाड़ियां? सामने आए ये वीडियो

Jaipur Tanker Blast: जयपुर में हुए भीषण अग्निकांड में लोग जिंदा जल गए। इस अग्निकांड के कई वीडियोज सामने आए हैं। जिससे भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Jaipur Tanker Blast

Jaipur Tanker Blast

विज्ञापन

Jaipur Tanker Blast: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुबह-सुबह भयावह अग्निकांड में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। ये अग्निकांड LPG टैंकर में ब्लास्ट के चलते हुआ। जब अजमेर रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने LPG से भरे एक ट्रक ने दूसरे टैंकर में यूटर्न लेते हुए टक्कर मार दी। इसके बाद अचानक धमाका हुआ। जिसकी गूंज कई किलोमीटर तक गई।

एक्सीडेंट के बाद ट्रक से एलपीजी का गुबार निकलने लगा और कार, घर और पेट्रोल पंप को जद में ले लिया। इस अग्निकांड में कई लोग जिंदा जल गए। एक बस, कई कारें, ट्रक और घर जल गए। अग्निकांड के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर साने आए हैं। जिसमें भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Advertisment

सामने आए सीसीटीवी वीडियो 

एक घर में लगे सीसीटीवी से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक एलपीजी का गुबार आता है। फिर पीछे-पीछे एक झटके में आग आने लगती है। फिर पूरा घर जल उठता है। चारों तरफ आग ही आग फैल जाती है और सब राख हो जाता है। कई वीडियोज में जलते लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 40 गाड़ियों में आग लगी। फिलहाल, अजमेर रोड को बंद कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

सहायता राशि का ऐलान 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एसएमएस अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। इसके साथ ही भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की घोरूाणा की है। हर मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है। वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ