हाइवे पर हादसा: जयपुर में चलते टैंकर का फटा टायर, पलटियां खाकर अल्टो कार पर गिरा, 8 की मौत, 3 घायल
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: जयपुर हाईवे पर गुरुवार को एक टैंकर का टायर फट गया। टायर फटने के बाद टैंकर पास में चल रही अल्टो कार पर पलट गया। घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जयपुर के पास स्थित दूदू का है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग जियारत के लिए अजमेर दरगाह जा रहे थे।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी मृतक फागी के रहने वाले थे। टैंकर का टायर फटते ही वह डिवाइडर तोड़ते हुए अल्टो पर पलट गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में हसीना पत्नी हनीफ, इसराइल पुत्र हनीफ, आरती सालासर जाना पत्नी इसराइल, मुराद, रोहिना पुत्री हनीफ, शकील पुत्र तौफीक, सोनू पुत्र सलीम की मौके पर ही मौत हो गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: