जयपुर में छात्रा ने क्यों किया सुसाइड? हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

MNIT Student Suicide: जयपुर से एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

MNIT Student Suicide

MNIT Student Suicide: जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक आर्किटेक्चर ग्रेजुएट की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने संस्थान के हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगाई है। घटना के बाद उसे शहर के जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

क्यों की आत्महत्या?

MNIT में फर्स्ट ईयर की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल 6वीं मंजिल से लगाई छलांग लगाकर अपनी जान ले ली। छात्रा विनोदनी गर्ल्स हॉस्टल H14 की चौथी मंजिल पर रहती थी। इस घटना के बाद छात्रा को तुरंत MNIT प्रशासन अस्पताल लेकर गया। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा की जेब से सुसाइड नोट भी मिला था, हालांकि कहा जा रहा है कि वार्डन सुसाइड नोट छुपाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि पढ़ाई का दबाव होने के चलते छात्रा ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

पुलिस और MNIT प्रशासन इस मामले पर किसी भी तरह की जानकारी देने से आनाकानी कर रहा है। इसको लेकर पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि मामले में पुलिस भी लीपापोती कर रही है। छात्र-छात्राएं इसका विरोध शुरू न कर दें इसके डर से MNIT प्रशासन ने सभी छात्रों को अंदर ही बंद कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के उठाए गए इस कदम के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हालांकि छात्रा के इस तरह से सुसाइड करने पर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ