राहुल गांधी को मानहानि मामले में सजा का मामला; आज राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस, सीएम गहलोत भी होंगे शामिल

Jaipur News, Ashok Gehlot Govind Singh Dotsara

Jaipur News: राजस्थान में आज कांग्रेस राहुल गांधी को मिली सजा के मामले में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी और सचिन पायलट के भी शामिल होने के आसार है।

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुजरात की सूरत कोर्ट ने 2019 में मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अभी एक महीना सजा पर रोक रहेगी।

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक भी रहेंगे मौजूद

आज जयपुर में होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

बता दें कि दिसंबर 2022 में भी जब राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, उस समय भी राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की ओर से बड़े आंदोलन किए गए थे। यहां तक की राजस्थान से सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे और गिरफ्तारियां दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ