Jaipur News: जयपुर के जोबनेर में शनिवार को यानि आज एक 9 साल का बच्चा खेलते समय 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा मासूम

पुलिस के अनुसार जयपुर के जोबनेर क्षेत्र में 9 साल का अक्षित खेलते-खेलते घर के पास बने बोरवेल में गिर गया। जब काफी देर तक अक्षित नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। इस बीच बोरवेल से आवाज आई। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

एसडीआरएफ ने शुरू किया बचाव अभियान

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल टीम द्वारा बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। बोरवेल में सीसीटीवी कैमरा उताकर बच्चे की लोकेशन पता की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ